
दिगम्बर जैन मुनि आचार्य विमर्श सागर जी महाराज 33 पिछि ससंघ हापुड के जैन संत भवन, जैन लोक पर विराजमान है
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com):दिगम्बर जैन मुनि आचार्य विमर्श सागर जी महाराज 33 ससंघ जैन संत भवन, जैन लोक मे विराजमान हैं जहाॅ प्रातःकाल से ही धार्मिक आयोजन प्रारम्भ हो जाते हैं।बुधवार को प्रातःकाल जैन संत भवन मे विराजमान भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर शान्तिधारा अभिषेक पूजन हुआ। विधान पाठ का आयोजन हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन तथा महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि सभी मुनिराज जैन संत भवन मे तथा सभी जैन साध्वी जैन लोक के सुधीर जैन के आवास पर रूकी हैं।सभी मुनिराजो तथा साध्वी के आहार चर्या की व्यवस्था जैन लोक मे ही पांच जैन परिवारो मे की गई है। दिगम्बर जैन मुनिराज तथा साध्वी 24 घन्टे मे केवल एक बार ही आहार ( अन्न, जल) लेते हैं।
जैन सन्त भवन पर गुरू भक्ति आयोजित की गई। जैन भक्त श्रद्धांपूर्वक सभी आयोजनो मे बड़ी संख्या मे उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, सुशील जैन, सुरेश चन्द जैन, सजींव जैन, राजीव जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन, गौरव जैन, अभिषेक जैन, नितिन जैन, नीरज जैन, विकास जैन, तुषार जैन, आर के जैन एडवोकेट,सरोज जैन, मीनू जैन रेणुका जैन, मंजू जैन, मगन जैन, सुनीता जैन, ममता जैन, रूबी जैन, सुषमा जैन, कृष्णा जैन, राजबाला जैन, नेहा जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























