
अतुल हत्याकांड से भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लगा तगड़ा झटका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में हुए अतुल हत्याकांड में गिरफ्तारियां व जांच जारी है लेकिन मामले में भाजपा के जिला मंत्री नवीन तोमर का नाम भी सामने आया था जिसके खिलाफ पुलिस ने मृतक अतुल तोमर की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने नवीन तोमर समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई है। इस प्रकरण ने भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे की कुर्सी को एक तगड़ा झटका दिया है। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा जिसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों को लखनऊ तक की दौड़ करनी पड़ी। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि जिला मंत्री नवीन तोमर को लेकर गहन मंथन भी हुआ और कुछ लोगों की नाराज़गी भी सामने आई।
बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने नवीन तोमर को हापुड़ में जिला मंत्री का दायित्व सौंपा। कविता माधरे ने नवीन तोमर को शुभकामनाएं भी दी। भाजपा के जनपद स्तर के एक बड़े नेता के कहने पर नवीन तोमर को जगह दी गई। उस दौरान नवीन तोमर के भाजपा में शामिल होने और महत्वपूर्ण पद पर कई सवाल उठे। इसके बाद भाजपा सफाई देती रही। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि वह दागी नेताओं को संगठन में जगह नहीं देती लेकिन अतुल हत्याकांड में ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने जब नवीन तोमर के अत्याचार और आतंक का मुद्दा उठाया तो एक बार फिर भाजपा की किरकिरी होने लगी।
भाजपा के ही कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर नवीन तोमर की भाजपा में एंट्री कराकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि पहले भी शीर्ष नेतृत्व को गुमराह करने पर भाजपा को चुनाव में तगड़ा झटका लगा था लेकिन एक बार फिर भाजपा पदाधिकारी इस मामले में चुप्पी साधते हुए नजर आ रहे हैं। यह मामला लखनऊ तक गुंजा है जिसने जिलाध्यक्ष भाजपा की कुर्सी को तगड़ा झटका दिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























