
जिला पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को जिला पंचायत सदस्यों ने दफ्तर में धरना दिया और प्रदर्शन कर विरोध जताया।
अपर मुख्य अधिकारी को लिखे पत्र में पंचायत सदस्यों ने मांग की है कि अवर अभियंता सोमलता व्यास को हटाकर उनके कार्यों की जांच कराई जाए। जिला पंचायत दफ्तर में अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रोका जाए। जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत अवैध कॉलोनी के जाल को तुरंत हटाया जाए। भूखंडों के स्वीकृत मानचित्र की जांच की जाए और अवैध निर्माण को रोका जाए। धरने पर बैठे सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पूरा नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























