
पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने महिला को तीन तलाक देने और ससुरालियों द्वारा किए गए अत्याचार के मामले में मकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 10 साल पहले गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव त्यौड़ी के फुरकान के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में उसके मायके पक्ष ने 10 लाख रुपए खर्च कर घरेलू सामान, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य उपहार दिए थे लेकिन उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। पति फुरकान, ससुर जब्बार, सास सन्नो, ससुर इस्लाम, देवर शानू और गुल्लू उर्फ गुलफान अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। उसे लगातार प्रताड़ित करते। देवर शानू अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मारपीट करते। पीड़िता का कहना है कि उसके मायके पक्ष के लोगों ने पति को बाइक और सवा तोले की चेन भी दिला दी लेकिन उसके बावजूद भी आरोपियों का व्यवहार नहीं बदला। 28 मार्च 2026 को आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट कर दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी पति ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया और 5 साल की बच्ची को जबरन अपने पास रख लिया। इसके बाद भी पंचायत ने भी कोई फैसला नहीं निकाला। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























