
कपूरपुर में खेतों में मिला व्यक्ति का शव
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में स्थित खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पर मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यक्ति का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट भी मौजूद है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।
शनिवार की सुबह लोगों की नजर कपूरपुर क्षेत्र स्थित खेतों में दिखी व्यक्ति की लाश पर पड़ी। इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि शव दो दिन पुराना है। पुलिस मामले की हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















