
👁 13 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में महाराणा प्रताप गेट के पास एक गोवंश नाले में गिर गया जिसके बाद गौ सेवकों ने उसे बाहर निकाला और उपचार कराया लेकिन उसकी मौत हो गई जिसके बाद गड्ढा खुदवाकर गोवंश को उसमें दबाया गया।
क्षेत्रवासियों ने गौ सेवक संगठन महाकाल सेना को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने कड़ी मशकत कर गोवंश को नाले से बाहर निकाला। गौ सेवक मोंटी पुंडीर ने बताया कि नाले में गिरने से गौवंश गंभीर से घायल हो गया था। उसकी हालत काफी नाजुक थी उसका उपचार कराया लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद गड्ढा खुदवा कर गोवंश को दबाया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























