
रिटायर्ड फौजी के बैग से निकाले एक लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी रिटायर्ड फौजी के बैग से एक लाख की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे रोड के सामने साप्ताहिक बाजार से बैग में रखी एक लाख रुपए की नकदी को आरोपी ने निकाल लिया।
मुनाजर ने बताया कि मंगलवार को सिंभावली कस्बे में स्थित स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपए निकले थे। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग की चैन खोलकर उसमें रखे रुपए निकाल लिए। जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























