
👁 36 views Views
300 किलोग्राम लहन को किया नष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में गांव चकलठीरा और शेरपुर में दबिश दी। इस अभियान के दौरान गांव चकलठीरा के जंगल से लगभग 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान लगभग 300 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई जो आगे भी जारी रहेगी। आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में विभिन्न क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा पनप रहा है जिसके खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























