
“2027 के विधानसभा चुनावों में बाहरी प्रत्याशी का किसान करेंगे विरोध”
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी कुशल पाल आर्य ने क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय पार्टियों से अपील करते हुए कहा जनपद में तीनों विधानसभा गढ हापुड़ धौलाना की सीटों पर बाहरी प्रत्याशी को विधानसभा 2027 का टिकट दिया तो किसान विरोध करेंगे।
गढ़ विधानसभा 60 में बाहरी प्रत्याशी आकर अपनी ताल ठोक रहे हैं जिन्हें किसान व क्षेत्रीय जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों का क्षेत्रीय जनता की मांग को लेकर राष्ट्रीय क्षेत्रीय पार्टी अपनी रणनीति बनाई और क्षेत्र के लोगों को ही 2027 के विधानसभा के चुनाव में विधायक प्रत्याशी बनाएं किसान व क्षेत्रीय लोगों की मांग का विरोध करने वाले क्षेत्रीय राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा जो लोग गांव में बाहरी प्रत्याशी को बुलाएंगे उनका अभी बहिष्कार किसान करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो गांव के जिम्मेदार किसान व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे.
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























