
👁 75 views Views
अनुष्का ने 12वीं में हासिल किए 97% अंक, सीए बनने का सपना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 12वीं के परिणामों के बाद छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। हापुड़ के जवाहरगंज की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल पुत्री सचिन अग्रवाल ने कक्षा 12वीं में 97% अंक हासिल किए हैं। अनुष्का अग्रवाल ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया। अनुष्का ने कक्षा 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम से उत्तीर्ण की हैं जिनका सपना एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























