
हापुड-मेरठ रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर 14 मई से रूट बाधित वैकल्पिक मार्ग से गुजरे
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड में मेरठ- बुलन्दशहर मार्ग (हापुड शहरी भाग) के मेरठ रेलवे ओवर ब्रिज (हापुड साईड) में मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग हापुड द्वारा सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य को 10 दिन (दिनांक 14.05.2026 से 23.05.2026 तक) में पूर्ण करा लिया जायेगा। इस अवधि में मेरठ रेलवे ओवर ब्रिज पर यातायात पूर्णतः बाधित रहेगा। उक्त अवधि में यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। उक्त कार्य को पूर्ण कराने हेतु जनसाधारण से अनुरोध है कि उक्त अवधि में मेरठ से हापुड आने जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग मवाना किठौर हापुड मार्ग से एन0एच0-234 ततारपुर चौराहा का प्रयोग करें, तथा मोदीनगर से हापुड आने जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग भोजपुर पिलखुआ मार्ग का प्रयोग करें।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























