
किसान शीत गृह में रखे आलू
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड़ आलू उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणीय जनपद है, जनपद में लगभग 4600 हे0 क्षेत्रफल में कृषकों के द्वारा आलू की खेती की गयी है, इस वर्ष आलू की फसल की उत्पादन क्षमता काफी अच्छी रही है। जनपद में आलू का भण्डारण हेतु 20 निजी शीतग्रह संचालित है, जिनकी आलू भण्डारण क्षमता 207494.16 मैट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष इस वर्ष शीतग्रहों में आलू का भण्डारण 202141.30 मैट्रिक टन आलू का भण्डारण किया गया है, जो भण्डारण क्षमता का 97.90 प्रतिशत है। कुछ कृषकों द्वारा अपने आलू का पूर्ण भण्डारण शीतग्रह में नहीं किया गया है। जिन कृषकों का अवशेष आलू शीतग्रह में भण्डारण नहीं हुआ है, वह किसान शीतग्रह स्वामियों से सम्पर्क कर अपना अवशेष आलू शीतग्रह में भण्डारण करा सकते है।
जिला उद्यान अधिकारी, हापुड़ ने यह जानकारी दी है
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























