
विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा, 13 मई। Vibgyor International School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर बेहद उत्साहित नजर आए।
विद्यालय की टॉपर सूची में वाणिज्य संकाय की छात्रा निष्ठा गर्ग ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय की अनन्या मित्तल तथा विज्ञान संकाय के देवांश बंसल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। मानविकी संकाय की छात्रा माही तोमर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य एन. पी. सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों तथा अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करते रहेंगे
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























