
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझेटी निवासी 23 वर्षीय शोएब मंगलवार को सिंभावली के हरोड़ा नहर में नहाने गया जो गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। युवक को काफी तलाशा जिसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक की तलाश जारी है।
शोएब की पत्नी फरहा ने बताया कि वह मंगलवार को अपने पति शोएब, दो साल की बेटी रिजना के साथ सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा नहर के पास स्थित मजार पर आई थी। मजार पर चादरपोशी के बाद शोएब ने बेटी को नहर में नहलाया। उसके बाद शोएब खुद भी नहर में नहाने लगा। काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया। पति की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद परिजनों को इस बारे में बताया। सूचना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नहर किनारे खोजबीन की तो वहां कुछ सामान मिलने पर डूबने की आशंका गहरा गई। युवक की तलाश जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























