
👁 27 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार द्वारा पुलिस टीम के साथ मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों तथा विक्रेताओ के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस ने साइलेंसर जब्त कर सख्त कार्यवाही की और सभी वाहन स्वामियों को बताया गया कि मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न आदि प्रतिबंध उपकरणों का वाहनों में इस्तेमाल न करें। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने साइलेंसर निकलवा कर उन्हें जब्त कर लिया और जरूरत पड़ने पर चालान की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























