
बाबूगढ़: बुलंदशहर में तैनात पीआरडी जवान शोभा से फोन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में मोबाइल झपटमारों के हौंसले बुलंद है। अब बदमाशों ने पीआरडी महिला जवान के साथ मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के सिकंदरपुर काकोड़ी निवासी शोभा पत्नी प्रेम सुंदर ने बताया कि वह बुलंदशहर कोतवाली देहात में पीआरडी में तैनात है जो अपनी ड्यूटी कर वापस घर लौट रही थी। मामला सोमवार का है। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र में साइन मंदिर के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन, दो हजार की नकदी, आई कार्ड छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























