
ऑक्सीजन का स्तर गिरने से हुई थी एक माह के नवजात की मौत?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के शाहपुर फगौता निवासी गौरव के बेटे भुवनेश की मौत ऑक्सीजन का स्तर गिरने से हुई थी। दरअसल सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मृतक के परिजनों से मिले। परिजनों से फीडबैक लेने पर अधिकारियों ने पाया कि ऑक्सीजन का स्तर गिरने से बच्चे का शरीर नीला पड़ गया था। संभवत: इसी कारण उसकी मृत्यु हुई।
बता दें कि गौरव का एक महीने का बेटा भुवनेश का टीकाकरण हुआ था। हालांकि अन्य बच्चों का भी टीकाकरण हुआ था। इस दौरान तबीयत बिगड़ने से नवजात बालक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने एएनएम पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को गांव पहुंची और मृतक के परिजनों से जानकारी हासिल की। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, फगौता पीएचसी इंचार्ज डॉक्टर मोहम्मद यूसुफ और एएनएम मृतक शिशु के घर पहुंचे। सीएमओ डॉक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण से बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ था। अन्य सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। टीम को घर भेजकर पूरे प्रकरण की जांच कराई गई है। बच्चे की मृत्यु का कारण ऑक्सीजन स्तर का अचानक गिरना प्रतीत हो रहा है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























