
नलकूप चोरी की घटना में लिप्त दो शातिरों को पकड़ा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में हुई नलकूप चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी के 11 कट आउट, 10 केबल के टुकड़े, कॉपर का तार, अन्य विद्युत उपकरण, अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कादिर पुत्र मेहबूब निवासी मोहल्ला कोटला सादात हापुड़ देहात हापुड़ और सलमान पुत्र हैदर निवासी मोहल्ला चैनापुरी 20 फीटा रोड थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ है। कादिर के खिलाफ दो व सलमान के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को गांव छपकौली से अलीपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने कट आउट, केबल के टुकड़े, कॉपर का तार, विद्युत उपकरण, एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























