
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छपकौली में ग्रामीणों ने खेतों से मोटर चोरी करने के आरोप में तीन संदिग्धों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने तहरीर भी दी है।
गांव छपकौली निवासी राम सिंह ने बताया कि उनके खेत सादुल्लापुर माजरा छपकौली में स्थित है। 7 मई की दोपहर उनके खेत से 7.5 हॉर्स पावर की एक मोटर चोरी हो गई थी। इसके बाद से ग्रामीण सतर्क हो गए। इसी बीच अचानक खेत में एक टेंपों सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए जो मोटर को लेने के लिए दोबारा खेतों पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट का परिचय देते हुए तीनों संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























