👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम हरसिंहपुर-बृजनाथपुर में रविवार को सफाई व सैनिटाईजेशन अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान राधा शर्मा द्वारा यह अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकारी हैंडपंप की साफ-सफाई की गई।
बारिश के मौसम में गली-मौहल्लों में पानी न भरे और बारिश के पानी की ठीक से निकासी हो इसके लिए गली-मौहल्लों की नालियों के ढक्कन खोलकर उन्हें साफ किया गया। वहीं कोरोना महामारी को रोकने के लिए गली-मौहल्लों में सैनिटाईजेशन भी किया गया।




























