
महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हुए पथराव के मामले में एएसपी व सीओ से DIG ने मांगा स्पष्टीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर दो पक्षों में हुए बवाल के मामले में एएसपी हापुड़ और पिलखुवा सीओ से डीआईजी ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान से स्पष्टीकरण मांगा है।
आपको बता दें कि डीआईजी कलानिधि नैथानी द्वारा सुरक्षा प्लान तैयार किया गया था। मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात था जो ड्रोन की मदद से निगरानी कर रहा था। इसके बावजूद भी गुटका लेने के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी ने एक विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिसमें घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के सामने ही पथराव होता रहा। मामले में डीआईजी ने गंभीरता दिखाते हुए दो अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब तलब किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























