
स्कूटी ने मारी छात्राओं को टक्कर, पांच छात्राएं घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर शनिवार को एक स्कूटी ने प्रेमवती देवी कन्या इंटर कॉलेज की पांच छात्राओं को टक्कर मार दी जिससे पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा को गंभीर हालत में जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला शनिवार का है जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राएं घर लौट रही थी। तभी एक स्कूटी ने सड़क किनारे चल रही छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्राएं सड़क पर गिर कर घायल हो गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और छात्रा तपस्या, प्राची, प्रीति, मिस्टी व प्राप्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। एक छात्रा की हालत गंभीर है जिसका उपचार जीएस मेडिकल में चल रहा है।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867























