
लावारिस स्कूटी मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में चितौली रोड पर बम्बे में लावारिस स्कूटी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से स्कूटी को बाहर निकाला। स्कूटी के पास से एक पर्स भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मामला रविवार की सुबह का है जब हाफ़िज़पुर में पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि बम्बे में एक लावारिस से स्कूटी पड़ी है। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पुलिसकर्मियों ने स्कूटी को बाहर निकाला। मौके से एक पर्स भी बरामद हुआ है। पुलिस कई सवालों का पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह स्कूटी यहां कैसे पहुंची? स्कूटी का मालिक कौन है और वह कहां है?
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























