
मुर्गी फार्म हाउस से बदमाश एलसीडी, कॉपर व नकदी लेकर फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में दबंगों ने मुर्गी फार्म हाउस में घुसकर दो लोगों के साथ मारपीट की और जनरेटर का अल्टरनेटर, एलसीडी, नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
गढ़मुक्तेश्वर की गांव वैठ में कासिब समेत दो लोग सो रहे थे। तभी बदमाश आ धमके जिन्होंने दोनों के साथ मारपीट की। कासिब से ₹3500 की नगदी और ऑफिस में रखी 7,500 रुपए की नकदी, एलसीडी, जनरेटर का कॉपर चुराकर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित को करीब 50,000 रुपए का नुकसान हो गया। शाहनवाज ने बताया कि उसने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























