
ददायरा में दो पक्षों में मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे निकल आए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालातों को देखकर क्षेत्रवासी घरों में घुस गए जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस दौरान दबंगों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शनिवार का है जब गांव ददायरा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























