
थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की फरियाद सुनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना गया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने थाना पिलखुवा में फरियादियों की फरियाद सुनी और गुणवत्ता के साथ संबंधित अधिकारियों को निपटारे के निर्देश दिए। इसी के साथ बाबूगढ़ थाने में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुन लोगों को शीघ्र समस्या के निपटारे का आश्वासन दिया। अन्य थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बाबूगढ़, पिलखुवा के साथ-साथ हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, सिंभावली, कपूरपुर, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर आदि थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ जिसमें पहुंचे फरियादियों की फरियाद को गुणवत्ता के साथ निपटारे के निर्देश दिए गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























