
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आए कर श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगे। चारों को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बचा लिया है। उपचार के बाद चारों वापस अपने घर चले गए।
दिल्ली के जौहर एंक्लेव के प्रदीप, तनिश, पीयूष, सुमित अपने परिजनों का अस्थि विसर्जन करने के लिए शुक्रवार को तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पहुंचे। विसर्जन के बाद वह ज़ेट्टी बैरिकेडिंग के पास गंगा स्नान करने लगे। इसी बीच अचानक चारों लोग गहरे जल में डूबने लगे। चार युवकों को डूबता देखकर वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद गंगा किनारे नाव में बैठे गोताखोरों ने आनन-फानन में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को तो निकाल लिया गया लेकिन प्रदीप का कोई पता नहीं चला।
कुछ देर बाद ज़ेट्टी बेरीकेडिंग के पास प्रदीप का हाथ देख गोताखोर ने तुरंत मोर्चा संभाला। इस दौरान युवक वहां खड़ी नाव के नीचे फंस गया जिसके बाद में नाव के नीचे से निकलकर दोबारा दिखा तो गोताखोरों ने उसे तुरंत पकड़ कर नाव पर धकेल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। चारों खतरे से बाहर हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























