
लूटे हुए रुपयों से अर्जित की गई 10 लाख कीमत की गाड़ी व तीन मोबाइल कुर्क
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने लूट की घटना कारित कर लूटे गए पैसों से अर्जित की गई तीन अपराधियों की चल संपति को कुर्क किया है। पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमत की एसयूवी कार और तीन मोबाइल फोन को कुर्की की कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है।
आपको बता दें कि पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना कारित कर लूटे गए रुपयों से अर्जित चल संपत्ति को कुर्क कर लिया। पिलखुवा पुलिस ने अर्जुन त्यागी पुत्र ओंकार सिंह निवासी माधापुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़, रईस पुत्र अनीश अहमद निवासी चरण सिंह कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद मूल निवासी तीर्थली थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर, दानिश पुत्र मकसूद निवासी सहविश्व बस्ती, डबल टंकी के पास कस्बा व थाना मुरादनगर गाजियाबाद की अचल संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस ने एक एसयूवी कार, दो आईफोन और एक ओप्पो का मोबाइल जब्त किया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























