
हिस्ट्रीशीटर राशिद की हत्या के मामले में तीन सगे भाई गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर में चाकू से घोंपकर हुई हिस्ट्रीशीटर राशिद की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस ने राशिद, सुफियान और सुलेमान पुत्रगण रफीक निवासी मोहल्ला अलीनगर जनपद हापुड़ थाना हापुड़ को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आरोपियों ने दिनदहाड़े, राशिद की चाकू भोककर हत्या की थी। राशिद हिस्ट्रीशीटर था जिसके खिलाफ 25 मुकदमे पंजीकृत थे। आरोपी हत्या को अंजाम देकर फरार हो गए थे। उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को बुलंदशहर रोड चितौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























