
दिव्यांगजन की समस्याओ को उठाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पिलखुआ निवासी व नमो दिव्यांग अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं डिसएबल्ड हेल्पलाइन फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. विकास शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ नई दिल्ली मे देश के दिव्यांग जन बैंक कर्मियों की विभिन्न समस्याओं, जी एस टी छूट के एक महत्वपूर्ण विषय पर भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से वार्ता की।
पंकज चौधरी ने सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को वरीयता पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिव्यांग जनों को संवेदनशीलता के साथ उनकी कार्य सूची में सम्मिलित होने की बात दोहराई और सभी मांगों को यथा शीघ्र हल पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अमन सारस्वत, मनीष कुमार सहित विभिन्न जन उपस्थित रहें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























