
खाद्य सुरक्षा विभाग ने रिलायंस रिटेल लिमिटेड से लिए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने गुरुवार को धौलाना के भोवापुर में स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड पर सर्वे के दौरान पांच नमूने लेकर जांच को भेजें। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने भोवापुर में स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड पर पहुंच कर पांच नमूने लिए। एक रिफांइड सनफ्लावर, एक गाय का घी, तीन कच्ची घनी सरसों तेल के नमूने लिए। बताया जा रहा है कि बाहर के राज्यों के नमूने संग्रहित किए गए हैं। यह माल तमिलनाडु, न्यू दिल्ली व राजस्थान से यहां सप्लाई हुआ था। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























