
संविदा पर बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, अभी तक आए पांच आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन निगम बसों का संचालन सुधारने और चालकों की कमी को दूर करने के लिए संविदा चालकों की भर्ती कर रहा है। हापुड़ रोडवेज डिपो में अब तक पांच चालकों ने आवेदन किया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद हफ्ते में दो बार चालकों का टेस्ट होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि चालक किसी भी कार्य दिवस में डिपो में आवेदन कर सकते हैं। कम से कम चालक आठवीं पास होना चाहिए। भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस और दो साल से अधिक का अनुभव अनिवार्य है। एक टेस्ट हापुड़ डिपो व दूसरा टेस्ट लोनी में होगा। आवेदक की आयु अधिकतम 23 वर्ष से अधिक और लंबाई 5 फीट 3 इंच तक निर्धारित की गई है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























