
कमरे में अचेत अवस्था में मिले कामगार को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। गाजीपुर का रहने वाला जनार्दन पुत्र हरदेव सिंह यादव मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में काईजन अल्युमिनियम में काम करता था। बुधवार की शाम को वह कंपनी में ओवरटाइम कर रहा था। रात का खाना खाकर जनार्दन कंपनी के कमरे में आराम करने चला गया। कुछ देर बाद जब उसका सहकर्मी कमलेश किसी काम से कमरे में पहुंचा तो जनार्दन अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके बाद सहकर्मी ने तुरंत जनार्दन को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























