
गैस सिलेंडर दामों में भारी वृद्धि से व्यापार पर असर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद हापुड़ के पदाधिकारी ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी को विज्ञापन लेकर कामर्शियल गैस सिलेंडर दामों में की गई अप्रत्याशित वृद्धि को वापिस लेने तथा गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, गोविंद अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सुमित कंसल, दीपांशु गर्ग आदि व्यापारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
व्यापारियों ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडर में 977 की वृद्धि से खाद्य पदार्थों पर महंगाई का पहाड़ टूट गया है और ठेले खोमचे वालों तथा रेस्टोरेंट आदि बंद होने के कगार पर है। कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में की गई भारी वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























