
हिना टॉप ब्रांड का नमूना असुरक्षित मिलने पर सप्लाई किया लाखों का माल होगा वापस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कुछ समय पहले लिया गया हिना टॉप ब्रांड सॉस का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया। ऐसे में जिस बैच नंबर का नमूना असुरक्षित पाया गया है। उस बैच का सारा माल वापस मंगवाया जाएगा। इस माल की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार जनवरी में उन्होंने हापुड़ की चंडी रोड से दो दुकानों से सॉस का नमूना लिया था जिसे जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच में हिना टॉप ब्रांड के सॉस का नमूना असुरक्षित मिला। बता दें कि हिना टॉप ब्रांड सॉस की दिल्ली-एनसीआर में बड़े स्तर पर सप्लाई होती है। ऐसे में बाजार में भेजा गया इस बैच नंबर का लाखों रुपए का माल अब वापस मंगाया गया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























