
पिलखुवा: हाईवे पर स्टंटबाजी पर 17 हजार का चालान व बाइक सीज
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के नीचे हाईवे पर जिग-ज़ैग बाइक दौड़ने व स्टैंडबाजी करने के मामले में वायरल हुई वीडियो का संज्ञान लेते हुए पिलखुवा पुलिस ने बाइक का 17,000 रुपए का चालान कर दिया और स्टंटबाजों को हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की हरकत ना करें वरना पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उसने बाइक को सीज कर दिया है।
हापुड़ जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुई जिसमें एक बाइक पर सवार युवक स्टंट बाजी करते हुए दिख रहे हैं। बाइक चलाने वाले ने हाइवे पर बाइक को बेढंगे तरीके से दौड़ाया जिससे हादसा भी हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पिलखुवा पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और वाहन का 17 हजार रुपए का चालान कर उसे सीज कर दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























