
दो बाइकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में उपचार के दौरान दूसरे व्यक्ति की भी मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की कुचेसर रोड चौपला स्थित स्याना रोड पर सद्गुरु फार्म हाउस के पास 30 अप्रैल को शाम करीब 7:30 बजे हुई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक और बाइक सवार की मौत हो गई। 30 अप्रैल को दुलीचंद पुत्र हरिश्चंद्र उम्र 50 वर्ष जो अपने गांव पोटा कबुलपुर थाना बीवी नगर जिला बुलंदशहर से कुचेसर रोड चोपला जा रहा था। तभी सामने से आ रहे अपाची बाइक सवार चालक धीरज पुत्र राजेश कुचेसर रोड चौपाल से अपने घर गांव वनखडा जा रहा था। जैसे ही दोनों सतगुरु फार्म हाउस के सामने पहुंचे तभी दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, भीषण टक्कर के चलते दोनों बाइक सवार धीरज पुत्र राजेश, दुलीचंद पुत्र हरिश्चंद्र को गंभीर चोटे आई। सूचना पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने घायलों को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया जहां दुलीचंद पुत्र हरिश्चंद्र की सीएससी सिखेड़ा में ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी जबकि धीरज पुत्र राजेश निवासी वनखंडा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को उपचार के दौरान धीरज पुत्र राजेश की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























