
मंडप के बाहर से मेहमान की बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मंडपों के बाहर से वाहनों के चोरी होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चोरों ने अब थाना सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा रोड पर स्थित विवाह मंडप के बाहर से बाइक को चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी अनुज ने सिंभावली थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब दो हफ्ते पहले वह हरौडा रोड पर स्थित विवाह मंडप में आयोजित सगाई-समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक मंडप के बाहर खड़ी की थी। दो घंटे बाद जब वापस आए तो देखा बाइक गायब थी। उसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























