
👁 16 views Views
ट्रक का एक्सल टूटा, बड़ा हादसा टला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक विशाल ट्रक का एक्सल टूट गया। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
मामला सोमवार का है जब एक विशाल ट्रक जैसे ही बाबूगढ़ क्षेत्र में बछलौता फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अचानक उसका एक्सल टूट गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को साइड कराया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























