
सरकार भी नहीं बचा पाई 50 करोड़ की भूमि को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड कि जिस भूमि पर अवैध रूप से भराव चल रहा है उस भूमि का जिक्र हापुड़ की जनता की हर जुबा पर है। जोहड़ (बच्चे दफनाने की जगह) पर कब्जे का प्रयास करीब 30-32 साल पहले भू माफिया ने शुरू किया था जिसकी खबरें एक राष्ट्रीय दैनिक में उसे समय खूब प्रकाशित हुई।
भू माफिया ने उस वक्त पीरबाहुद्दीन की किन्हीं कौशल्या देवी को मालिक बनकर खड़ा किया और पत्रकार के विरुद्ध वह महिला प्रेस काउंसिल आफ इंडिया नई दिल्ली पहुंच गई और पत्रकार के विरुद्ध वाद दायर कर दिया। महिला का आरोप था कि पत्रकार महिला को अपनी जगह नहीं बेचने दे रहा है और धन व प्लॉट की मांग कर रहा है।
भारतीय प्रेस परिषद में महिला व पत्रकार को नोटिस जारी साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा। पत्रकार ने परिषद के प्रत्येक पात्र का उत्तर दिया और खबरों के समर्थन में साक्ष्य उपलब्ध कराए। परंतु महिला कौशल्या देवी ने न तो परिषद का कोई नोटिस प्राप्त किया और नहीं सुनवाई के दौरान परिषद के समक्ष उपस्थित हुई। जांच में परिषद ने महिला की शिकायत को झूठ और बेबुनियाद पाया और विवादित भूमि जौहड़ को सार्वजनिक उपयोग के लिए संरक्षित कर रखने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार को दिया उस वक्त प्रदेश में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























