
पक्का बाग में अवैध निर्माण ने गति पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पक्का बाग मंडी में एक अवैध निर्माण की जानकारी मिली है जो एचपीडीए के सुपरवाइजर व जे ई की मिली भगत का परिणाम है और यह अवैध निर्माण गति पकड़ता जा रहा है।
पक्का बाग मंडी में पहले एक बेसमेंट बनाया और फिर भूमिगत तल का निर्माण कराया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्राधिकरण के करिंदे 50 हजार रुपए प्रति लेटर की दर से निर्माण करा रहे हैं। इस निर्माण में ब्लैक मनी का इस्तेमाल हो रहा है।
पक्का बाग में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने से हर वक्त जाम लगा रहता है और पैदल भी निकलना दूभर हो जाता है। नवनिर्मित भवन में जब व्यापारिक गतिविधियां शुरू होगी तो इसमें जाम की स्थिति को और बढ़ावा मिलेगा। पक्काबाग के साथ-साथ अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण गति पकड़ता जा रहा है।
एचपीडीए के नए उपाध्यक्ष से नागरिकों ने अवैध निर्माण रोकने की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























