
भांजी ने मामा-मामी पर 41.86 लाख रुपए हड़पने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने सगे मामा-मामी और उसके परिवार पर 41.86 लाख रुपए ठगने व रुपए वापस मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सबली की कोमल त्यागी ने बताया कि 2021 में उसके पति भूपेंद्र ने गांव की जमीन बेची थी जिसके रूपए उनके संयुक्त बैंक खाते में आए थे। पीड़ित का कहना है कि उसके सगे मामा उत्तराखंड के नैनीताल के वेलेजली लॉज, हल्द्वानी के राजकुमार पर उसे पूरा भरोसा था। इस विश्वास का फायदा उठाकर मामा राजकुमार, मामी बबीता, उनके पुत्र मुकुल त्यागी और पुत्री नैना ने हल्द्वानी में मकान दिलाने और बेटी की शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने दो किस्तों में कुल 41.86 लाख रुपए मामा राजकुमार को दे दिए। इसके बाद उसने मकान अपने नाम करने को कहा तो आरोपी उसे टालते रहे। आरोप है कि अपने पति और बच्चों के साथ हल्द्वानी में मामा के घर पहुंची और रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक बार समझौता भी हुआ लेकिन उसके बाद आरोपी रुपए लौटाने से मुकर गए और लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। आरोप है कि 12 अप्रैल की रात करीब 8:00 बजे अपने घर पर मौजूद थी। तभी आरोपी वहां पहुंचे और रुपए वापस मांगने पर उसे और उसके पति को लात घूंसों से पीटा। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर राजकुमार, बबीता, मुकुल त्यागी और नैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























