
हापुड़ के रेलवे रोड पर गुंडों का आतंक
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर गुंडों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। यह गुंडे आए दिन किसी ने किसी के साथ मारपीट करते हैं और छेड़छाड़ करते हैं।
बाद रविवार की रात की है जब एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले भाई बहन बाइक से रेलवे रोड पर जा रहे थे कि केशव पान वाले के निकट एक स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जब युवकों की इस हरकत का भाई-बहन ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने भाई बहन के साथ गाली गलौज व मारपीट की। तीनों युवकों में एक युवक की पहचान भंडापट्टी सिकंदर गेट के अयान के रूप में की गई है। इस सिलसिले में पीड़ित ने हापुड़ नगर कोतवाली में अयान को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अन्य की भी पहचान की जा सके और स्कूटी को कब्जे में ले सके।
बता दे की हापुड़ का अतरपुरा चोपला, नगर पालिका के गेट के सामने वाला इलाका पियक्कड़ों का अवैध ठिकाना बन चुका है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























