
कमर के फोड़े की सर्जरी के बाद बच्चे को मिली नई जिंदगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जन्मजात कमर के फोड़े से पीड़ित पांच माह के बच्चे को नई जिंदगी मिल गई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने उक्त बच्चे की मेरठ मेडिकल कॉलेज में सर्जरी कराई है। सर्जरी के बाद बच्चा बिलकुल स्वस्थ है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि जिले की आरबीएसके टीम ने गत दिनों गांव खगोई निवासी पांच माह अयांश की कमर पर फोड़ा होने पर सर्जरी के लिए चिंहित किया था। बच्चे की कमर पर जन्मजात फोड़ा होने पर परिजन चिंतित थे। आरबीएसके टीम द्वारा परिजनों की काउंसलिंग की गई। टीम ने अपनी देखरेख में बच्चे का उपचार शुरू कराया। अब मेरठ मेडिकल कॉलेज में बच्चे की सफल सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद बच्चा स्वस्थ है। परिजनों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। आरबीएसके टीम द्वारा समय-समय पर जन्मजात बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को चिंहित कर उपचार कराया जाता है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























