
10 जून को जारी होगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण सूची का सत्यापन दोबारा किया जा रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे, इसलिए यह कवायद की जा रही है। 10 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।
दिसंबर 2025 में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण-2025 की अनंतिम सूची जारी की थी। इसमें प्रदेश में कुल 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। पिछले पंचायत चुनाव की सूची की अपेक्षा इसमें 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची जारी होने के बाद आयोग मे दावे और आपत्तियां मांगी थीं। इस दौरान लाखों आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनकी सुनवाई कर उत्तका निस्तारण किया जा चुका है। अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख अब तक पांच बार बढ़ाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पंचायत चुनाव नहीं होने हैं, इसलिए आयोग मतदाता सूची को और अधिक त्रुटिरहित बनाने में जुटा है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद या सवाल न खड़ा हो सके। इसी वजह से हर मतदाता का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने की। प्रक्रिया भी जारी हैं। आयोग की ओर से प्रत्येक मतदाता को एक विशेष नंबर भी आवंटित किया जा रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























