
साहिबाबाद: सड़क हादसे में बाबूगढ़ निवासी दो दोस्तों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद के साहिबाबाद नवीन फल-सब्जी मंडी के पास शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में बाबूगढ़ स्थित होशियारपुर गढ़ी निवासी 18 वर्षीय आर्यन और 21 वर्षीय राहुल की मौत हो गई जबकि दो दोस्त इस दौरान घायल हो गए। साहिबाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मालवाहक चालक मनीष, कौशांबी के भोवापुर में रहता है। कुछ दिन पहले ही मनीष ने स्कूटी खरीदी थी। स्कूटी की पार्टी के लिए रैपीडो चालक आर्यन, निजी कंपनीकर्मी राहुल, भारत और मनीष चारों एकत्र हुए। इसके बाद चारों ने पार्टी की और नई स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही स्कूटी साहिबाबाद मंडी के पास पहुंची तो संतुलन बिगड़ने से स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में स्कूटी चला रहे राहुल की आंख के ऊपर डिवाइडर का सरिया घुसने के निशान मिले हैं। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने आर्यन और राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो दोस्त इस दौरान घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























