
👁 22 views Views
एसिड अटैक की धमकी पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को तेजाब डालने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा निवासी अफसाना का अपने पति से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुछ दबंगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहसिन, फहीम, नईम और राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























