
गंगा एक्सप्रेसवे पर एक पखवाड़ा टोल फ्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को कमर्शियल ऑपरेशन डेट (सीओडी) से 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने की घोषणा की है। इसके तहत जनता बिना किसी शुल्क के यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे पर सफर कर सकेगी।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने परियोजना के कन्सेशनैयर्स आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर और अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर को 15 दिनों तक टोल कलेक्शन स्थगित रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर निशुल्क यात्रा करने का अवसर लोगों को इसकी गुणवत्ता, गति व जन-सुविधाओं से सीधे रूबरू कराएगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर तहत कंपनियों को 27 वर्षों तक टोल वसूली का अधिकार दिया गया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















