
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में गेहूं की निकासी के दौरान मशीन में हाथ फंसने से किसान के हाथ की चार उंगली कट गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
गांव नानई निवासी कलुवा चौहान का बेटा चिराग बुधवार की रात अपने परिजनों के साथ खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की फसल की मशीन के माध्यम से निकासी करा रहा था। तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया जिससे उसकी हाथ की चार उंगलिया कट गई। परिजनों उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600






















