
नाबालिग का अपहरण करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी नाबालिक पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया है। अपहरण का विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिक के भाई को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी पुत्री का जन्म 10 सितंबर 2008 का है। 17 अप्रैल को गांव का ही दीपांशु शाम करीब 6:30 बजे पुत्री का अपहरण कर उसे बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। घटना के समय नाबालिक के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मामले में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में आरोपी पक्ष के गौरव, आशा, आदेश सहित अन्य लोगों भी शामिल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















